Delhi News: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के दोस्त और फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने एक्टर से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा साझा किया है। शैलेंद्र ने बताया कि जब वह सलमान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट गए थे, तब उनका हेयर ट्रीटमेंट चल रहा था।
साइरस ब्रोचा के पॉडकास्ट में शैलेंद्र सिंह ने बताया कि वह सोमवार की रात पार्टी के दौरान सलमान से मिलने गए थे। उस वक्त सलमान डाइनिंग टेबल पर बैठकर खाना खा रहे थे और सामने लगे शीशे में खुद को देख रहे थे।
बिरयानी खाने के दौरान डॉक्टर ने किया सिर पर इंजेक्शन का इस्तेमाल
शैलेंद्र ने आगे बताया कि सलमान आराम से बिरयानी का लुत्फ उठा रहे थे। तभी एक व्यक्ति मेडिकल सामान लेकर वहां आया। उसने तुरंत ग्लव्स पहने, सुई निकाली और बातचीत रोके बिना सलमान के सिर में इंजेक्शन लगाना शुरू कर दिया।
शैलेंद्र यह सब देखकर हैरान रह गए और उन्होंने सलमान से पूछा कि यह क्या हो रहा है। इस पर सलमान खान ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि दोस्त, स्टार बनने की यही कीमत चुकानी पड़ती है। वह पूरा इलाज करवाते हुए खाना खाते रहे।
प्लेटलेट रिच प्लाज्मा थेरेपी ले रहे थे सलमान खान
शैलेंद्र को बाद में जानकारी मिली कि सलमान खान का प्लेटलेट रिच प्लाज्मा (PRP) थेरेपी का ट्रीटमेंट चल रहा था। इस थेरेपी में व्यक्ति के अपने ही खून से प्लाज्मा निकालकर बालों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
शैलेंद्र ने कहा कि उम्र बढ़ने के साथ बाल पतले होने लगते हैं, इसलिए ऋतिक रोशन समेत कई सितारे यह प्रक्रिया अपनाते हैं। वहीं सलमान की फिल्मों की बात करें तो वे जल्द ही फिल्म ‘मातृभूमि’ में चित्रांगदा सिंह के साथ नजर आएंगे।