शाहरुख खान के 61वें जन्मदिन पर रितेश-जेनेलिया ने लुटाया प्यार, फिल्म ‘किंग’ को लेकर जताई उत्सुकता

Share

- Advertisement -

New Delhi News: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान 2 नवंबर को अपना 61वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर फिल्म जगत के तमाम कलाकारों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। अभिनेता रितेश देशमुख और उनकी पत्नी जेनेलिया देशमुख ने शाहरुख के साथ तस्वीरें साझा कर जन्मदिन की बधाई दी और उनकी आगामी फिल्म ‘किंग’ को लेकर उत्सुकता व्यक्त की।

बॉलीवुड के ‘किंग ऑफ रोमांस’ शाहरुख खान 2 नवंबर को अपना 61वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास अवसर पर फिल्म इंडस्ट्री के साथी कलाकारों और प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर उन्हें शुभकामनाएं दीं। कई फिल्मी सितारों ने किंग खान के साथ अपनी यादगार तस्वीरें साझा कीं और उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया। साथ ही, कई कलाकारों ने शाहरुख की आने वाली फिल्म ‘किंग’ को लेकर भी अपनी उत्सुकता साझा की। इस मौके पर अभिनेता रितेश देशमुख, उनकी पत्नी जेनेलिया देशमुख और अभिनेत्री दीपशिखा नागपाल ने शाहरुख को विशेष अंदाज में बधाई दी।

रितेश देशमुख ने तस्वीर साझा कर ‘किंग’ के ब्लॉकबस्टर होने की जताई उम्मीद

अभिनेता रितेश देशमुख ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर शाहरुख खान के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की। उन्होंने शाहरुख को बधाई देते हुए लिखा, “हैप्पी बर्थडे शाहरुख भाई। आप हमारे लिए किंग हैं और हमेशा रहेंगे। हंसी और प्यार से भरा आपका दिन शानदार बीते। ‘किंग’ तो ब्लॉकबस्टर होने वाली है। 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में जादू छाने का बेसब्री से इंतजार है। लव यू।” रितेश ने इस संदेश के जरिए शाहरुख के प्रति अपना आदर व्यक्त किया और उनकी अगली फिल्म की सफलता को लेकर उम्मीद जताई।

जेनेलिया देशमुख और दीपशिखा नागपाल ने भी दी शुभकामनाएं

रितेश की पत्नी और अभिनेत्री जेनेलिया देशमुख ने भी शाहरुख खान को खास अंदाज में जन्मदिन विश किया। जेनेलिया ने शाहरुख, रितेश और अपनी एक तस्वीर साझा की, जिसमें दोनों अभिनेता एक-दूसरे को गले लगाते दिख रहे हैं। जेनेलिया ने लिखा, “हैप्पी बर्थडे शाहरुख खान, हम आपको बहुत-बहुत प्यार करते हैं और हमेशा करेंगे। मैं सच में ‘किंग’ के लिए और इंतजार नहीं कर सकती। जल्द मिलते हैं- बड़ा सा हग।”

इसके साथ ही अभिनेत्री दीपशिखा नागपाल ने भी किंग खान के साथ एक वीडियो साझा कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने अभिनेता के साथ भविष्य में दोबारा काम करने की इच्छा व्यक्त की। दीपशिखा ने लिखा कि हमारे इकलौते किंग खान को जन्मदिन की ढेर सारी बधाई। उन्होंने कामना की कि शाहरुख हमेशा की तरह चमकते रहें और उन्होंने उनके साथ फिर से स्क्रीन साझा करने की उम्मीद जताई।

Read more

Related News