झारखंड में भर्ती परीक्षा विवाद को लेकर छात्रों का प्रदर्शन तेज, 20 अगस्त को सीएम हेमंत सोरेन के घेराव का ऐलान

Share

- Advertisement -

Ranchi News: झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी के खिलाफ अभ्यर्थियों का आंदोलन तेज हो गया है। छात्रों ने 20 अगस्त को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के घेराव की घोषणा की है। मांगें पूरी होने तक धरना जारी रहेगा। छात्र जेएसएससी सीजीएल और 11वीं-13वीं जेपीएससी परीक्षा रद्द कर निष्पक्ष जांच की मांग पर अड़े हैं।

जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म्स मंच के अनुसार रविवार को सभी जिला मुख्यालयों में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राहुल गांधी के पुतले फूंके जाएंगे। आंदोलनकारियों ने पहली बार मुख्यमंत्री के इस्तीफे की भी मांग उठाई है। छात्रों का कहना है कि पूरे मामले की जांच सीबीआई या बाहर के सेवानिवृत्त जजों के पैनल से कराई जानी चाहिए।

रांची में छात्रों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

शनिवार को आंदोलन के 22वें दिन छात्रों ने देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर रांची में तिरंगा यात्रा निकाली। जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से अल्बर्ट एक्का चौक तक निकली इस यात्रा में हजारों छात्र शामिल हुए। मंच के अनुसार यह लड़ाई केवल परीक्षा तक सीमित नहीं, बल्कि पूरी भर्ती प्रणाली में पारदर्शिता लाने की है।

भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो को रोकने का आरोप

पिछले 14 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे जेएलकेएम नेता देवेंद्र महतो ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस ने उन्हें सदर अस्पताल से तिरंगा यात्रा में जाने से रोका। महतो ने आरोप लगाया कि आंदोलन को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है और यह अधिकारों का हनन है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिए कड़े सुधार के संकेत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वतंत्रता दिवस पर माना कि भर्ती परीक्षाओं के विवाद ने युवाओं के विश्वास को प्रभावित किया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि पेपर लीक और गड़बड़ी के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी। परीक्षा सुधार के लिए वार्षिक कैलेंडर, तकनीक के प्रयोग और ओएमआर शीट समय पर जारी करने की योजना बनाई गई है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News