उत्तर प्रदेश के शामली में हरियाणवी गायक अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या, अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा

Share

- Advertisement -

Shamli News: उत्तर प्रदेश के शामली जिले में बुधवार शाम यूट्यूबर और हरियाणवी गायक अंकित बालियान की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। जिम से बाहर निकलते समय अज्ञात हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। घटना के बाद समाजवादी पार्टी ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

जिम के बाहर बाइक सवार बदमाशों ने की फायरिंग

पुलिस के अनुसार वारदात शामली के शहर कोतवाली क्षेत्र में हुई। अंकित बालियान जैसे ही जिम से बाहर निकले, दो बाइकों पर आए अज्ञात शूटरों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। गोलियां लगने से बालियान की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि हमलावरों को पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं। इलाके में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। बालियान के यूट्यूब चैनल पर 3.66 लाख से अधिक सब्सक्राइबर्स थे और वह काफी लोकप्रिय कलाकार थे।

अखिलेश यादव ने कानून-व्यवस्था पर खड़े किए सवाल

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था शून्य हो चुकी है। उन्होंने दावा किया कि 18 राउंड गोलियां चलाकर यह बेरहम हत्या की गई है। अखिलेश ने घटना की राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के एंगल से भी जांच कराने की मांग की है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News