शिमला पुलिस ने अंतर्राज्यीय नशा तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, विदेश भागने की फिराक में था मुख्य सरगना

Share

- Advertisement -

Shimla News: शिमला पुलिस ने अंतर्राज्यीय नशा तस्करों के एक बड़े सिंडिकेट का पर्दाफाश करते हुए तीन प्रमुख तस्करों को गिरफ्तार किया है। वित्तीय लेन-देन और बैकवर्ड लिंकेज की गहन जांच के बाद पंजाब और हरियाणा से जुड़े इस नेटवर्क को ध्वस्त किया गया। पुलिस अब इन तस्करों की पूरी चेन तोड़ने में जुटी है।

स्पेशल सेल ने 3 अगस्त को शोघी के पास 1.120 किलोग्राम चिट्टे के साथ आरोपी विजय कुमार को पकड़ा था। पड़ताल में सामने आया कि यह खेप अंबाला निवासी आजाद सिंह से जुड़ी थी। भनक लगते ही आजाद पासपोर्ट और टूरिस्ट वीजा पर अबू धाबी भागने की तैयारी में था, जिसे अहमदाबाद एयरपोर्ट से दबोचा गया।

व्हाट्सएप लोकेशन के जरिए डिलीवरी और वित्तीय जांच से तस्करों की गिरफ्तारी

जुब्बल क्षेत्र में तस्कर एनएच-705 पर विभिन्न स्थानों पर चिट्टे के छोटे पैकेट छिपाकर लोकेशन सप्लायर को भेजते थे। पुलिस ने निशानदेही पर 13 जगहों से 24.10 ग्राम चिट्टा बरामद किया और अंबाला से मुख्य सप्लायर सन्नी सिंह को गिरफ्तार किया। सन्नी पर पहले से सात मामले दर्ज हैं।

सदर थाना शिमला ने दिसंबर के एक पुराने मामले में फरार चल रहे अमृतसर निवासी मुख्य आरोपी कर्ण को भी बैंक खाते की वित्तीय जांच के आधार पर गिरफ्तार किया। एएसपी शिमला मेहर पंवर ने बताया कि पुलिस केवल जब्ती तक सीमित न रहकर पूरे सप्लाई और फाइनेंशियल नेटवर्क को खत्म करने पर काम कर रही है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News