चंडीगढ़ के होटल में रायपुर के बड़े कारोबारी दीपक मित्तल की संदिग्ध मौत, कमरे से मिलीं दवाइयां

Share

- Advertisement -

Chandigarh News: रायपुर के प्रमुख कारोबारी और संजय ग्रेन प्रोडक्ट्स के प्रबंध संचालक दीपक मित्तल (56) की चंडीगढ़ के होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वे मार्कफेड की बैठक में शामिल होने गए थे। बुधवार सुबह होटल के कमरे में बेसुध मिलने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार सुबह होटल का वेटर कमरे के बाहर से गुजर रहा था। दरवाजा खुला देखकर जब वह अंदर गया, तो मित्तल बिस्तर पर अचेत पड़े थे। होटल स्टाफ ने तुरंत उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

होटल के कमरे से शराब और दवाइयां बरामद

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम ने होटल पहुंचकर छानबीन शुरू की। कमरे की तलाशी के दौरान शराब की खाली बोतल और कुछ दवाइयां बरामद की गईं। शुरुआती तौर पर ओवरडोज की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

जांच के दौरान यह बात सामने आई कि घटना से एक रात पहले एक महिला कारोबारी के साथ होटल पहुंची थी। पुलिस ने उस महिला को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ जारी है। पुलिस अधिकारी होटल में आने-जाने वाले लोगों के रिकॉर्ड और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच आगे बढ़ा रहे हैं।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News