प्रतापगढ़ कोतवाली परिसर में आरोपी युवक की मौत, नाबालिग के परिजनों और अज्ञात पुलिसकर्मियों पर दर्ज हुआ हत्या का केस

Share

- Advertisement -

Pratapgarh News: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले की पट्टी कोतवाली परिसर में एक आरोपी युवक ने शौचालय में फंदे से लटक कर जान दे दी। इस घटना के बाद पुलिस ने नाबालिग लड़की के पिता, भाई और अज्ञात पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार के अनुसार मृतक की पहचान मोलनापुर निवासी 22 वर्षीय अर्जुन के रूप में हुई है। अर्जुन पर एक नाबालिग लड़की के अपहरण का आरोप था। पुलिस ने मृतक के पिता लल्लू राम की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता और एससी/एसटी एक्ट के तहत यह मामला दर्ज किया है।

लापरवाही पर थानाध्यक्ष और दारोगा तत्काल प्रभाव से निलंबित

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने पट्टी के थानाध्यक्ष आनंद पाल सिंह और दारोगा ओंकार सिंह को सस्पेंड कर दिया है। इसके साथ ही पूरी घटना की निष्पक्ष जांच के लिए जिलाधिकारी ने मजिस्ट्रेट जांच की सिफारिश की है, जिससे मौत की असली वजह सामने आ सके।

शौचालय जाने का बहाना बनाकर युवक ने लगाई फांसी

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अर्जुन के खिलाफ 17 अगस्त को अपहरण और शादी के लिए मजबूर करने का केस दर्ज हुआ था। सोमवार को पूछताछ के लिए उसे कोतवाली लाया गया था। इसी दौरान वह शौच का बहाना बनाकर शौचालय गया और वहां फंदे से लटक गया।

कुछ देर बाद पुलिसकर्मियों ने अर्जुन को फंदे से लटका देखा। पुलिस टीम उसे तुरंत नीचे उतारकर नजदीकी मेडिकल कॉलेज ले गई। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक पक्ष के आरोपों के बाद पुलिस ने धारा 103(1) और धमकी की धाराओं में केस दर्ज किया है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News