सिरमौर के पांवटा साहिब में कलयुगी बेटे ने मां पर दराट से किया जानलेवा हमला, पत्नी और साले पर भी केस दर्ज

Share

- Advertisement -

Sirmaur News: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में रिश्तों को तार-तार करने वाली वारदात सामने आई है। पांवटा साहिब के क्यारदा गांव में एक बेटे ने अपनी 58 साल की बुजुर्ग मां पर तेज धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। माजरा पुलिस स्टेशन की टीम ने मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी और साले के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक पीड़ित महिला मजिदा अपने घर के बरामदे में बेटी मशरुफा और नाती तनवीर के साथ बैठी थीं। तभी उनका बेटा अकरम, बहू अनिशा और उसका भाई वहां पहुंचे। इन तीनों ने अचानक गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच आरोपी अकरम ने दराट से मां के सिर पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया।

हमले के बीच-बचाव के दौरान आरोपियों ने मासूम बच्चे तनवीर के साथ भी हाथापाई की। वारदात को अंजाम देकर तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। परिजन तुरंत घायल महिला को मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए नजदीकी हॉस्पिटल ले गए। एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने पुष्टि की कि केस दर्ज कर लिया गया है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

Right News Desk
Right News Desk
राइट न्यूज़ (Rightnews.in) — निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनसरोकार की सशक्त आवाज़ पत्रकारिता केवल सूचना देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक संवेदनशील और गंभीर ज़िम्मेदारी है। Rightnews.in पिछले 9 से अधिक वर्षों के समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ पाठकों तक प्रामाणिक, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाने के लिए निरंतर समर्पित है। आज की डिजिटल पत्रकारिता के दौर में जहाँ भ्रामक जानकारियों और जल्दबाजी की होड़ है, हमारा न्यूज़ डेस्क हर सूचना को सख्त मानकों पर परखता है। हमारा प्राथमिक संकल्प केवल खबर देना नहीं, बल्कि तथ्यों की गहराई तक जाकर सच्चाई को सामने लाना है। स्थानीय समस्याओं से लेकर राष्ट्रीय विमर्श तक, जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे को प्रमुखता से उठाना हमारा कर्तव्य है। हमारा उद्देश्य: सत्य और प्रामाणिकता: हर खबर को पूरी छानबीन और पुष्टि के बाद ही पाठकों तक पहुँचाना। निष्पक्ष दृष्टिकोण: बिना किसी पूर्वाग्रह, दबाव या पक्षपात के स्वतंत्र और संतुलित पत्रकारिता। जनसरोकार: आम जनता के बुनियादी मुद्दों, समस्याओं और अधिकारों को प्राथमिकता देना। संपर्क सूत्र: आधिकारिक वेबसाइट: rightnews.in समाचार, प्रेस विज्ञप्ति एवं सुझाव: news@rightnews.in संपादकीय विभाग: editor@rightnews.in प्रशासनिक संपर्क: admin@rightnews.in विज्ञापन एवं व्यावसायिक पूछताछ: ads@rightnews.in ट्रैफिक: वेबसाइट: 10 लाख से ज्यादा हर महीने फेसबुक: 5 करोड़ से ज्यादा हर महीने

Read more

Related News