नालागढ़ में आधी रात रिहायशी मकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग, फॉर्च्यूनर पर लगीं गोलियां और बाइक सवार फरार

Share

- Advertisement -

Solan News: हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के नालागढ़ में फायरिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बूटा पलासी में बाइक सवार हमलावरों ने आधी रात रिहायशी मकान के बाहर चार राउंड गोलियां दागीं। दो गोलियां बाहर खड़ी फॉर्च्यूनर में लगीं, जबकि दो हवाई फायर किए गए। पुलिस जांच में जुटी है।

शिकायतकर्ता मनप्रीत सिंह ने बताया कि 23 और 24 अक्टूबर की रात करीब 12:50 बजे वह घर में मौजूद थे। गोलियों की आवाज सुनकर जब वे बाहर आए, तो दो अज्ञात युवक बाइक पर फरार होते दिखे। अचानक हुई इस गोलीबारी से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।

एसपी बद्दी ने किया मौका मुआयना, एफएसएल टीम ने जुटाए अहम साक्ष्य

सूचना मिलते ही नालागढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से चार कारतूस के खोल बरामद किए। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसपी बद्दी विनोद धीमान ने घटनास्थल का मुआयना किया। फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (एफएसएल) की टीम ने भी मौके से फिंगरप्रिंट और बैलिस्टिक साक्ष्य एकत्रित किए हैं।

नालागढ़ थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। हमलावरों की पहचान के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। आरोपितों की धरपकड़ के लिए पुलिस की टीमें गठित की गई हैं, जो संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News