दिल्ली के ओखला में इंस्पेक्टर को महिला संग डांस करना पड़ा महंगा, शीर्ष अधिकारियों ने किया लाइन हाजिर

Share

- Advertisement -

Delhi News: दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर अमित प्रकाश का एक महिला के साथ डांस करते हुए 20 सेकंड का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने संज्ञान लेते हुए उन्हें लाइन हाजिर कर दिया है। अमित प्रकाश लाजपत नगर थाने में अतिरिक्त थाना प्रभारी के पद पर तैनात थे।

दिल्ली पुलिस के एक इंस्पेक्टर का महिला के साथ डांस करते हुए वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद विभाग में मामला चर्चा में आ गया। वीडियो में दिख रहे इंस्पेक्टर की पहचान लाजपत नगर थाने में अतिरिक्त थाना प्रभारी (एटीओ) के पद पर तैनात अमित प्रकाश के रूप में हुई है। 20 सेकेंड के इस वीडियो में वह एक महिला के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने लिया संज्ञान

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया और मंगलवार को उन्हें लाइन हाजिर कर दिया। उन्हें देर रात पुलिस लाइन में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, यह वीडियो रोहिणी में आयोजित एक जन्मदिन समारोह का है। समारोह इंस्पेक्टर अमित प्रकाश के एक दोस्त का बताया जा रहा है। वीडियो में इंस्पेक्टर सादे कपड़ों में महिला के साथ डांस करते दिखाई दे रहे हैं। उनके आसपास समारोह में शामिल अन्य लोग भी मौजूद हैं। वीडियो में दोनों डांस करते हुए अलग-अलग अंदाज में नजर आते हैं। समारोह के दौरान किसी ने इसका वीडियो बना लिया, जो मंगलवार को इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो गया।

दिया लाइन हाजिर करने का आदेश

वीडियो प्रसारित होने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों तक मामला पहुंचा। अधिकारियों ने इसका संज्ञान लेते हुए इंस्पेक्टर अमित प्रकाश को लाइन हाजिर करने का आदेश जारी कर दिया। उन्हें अगले आदेश तक पुलिस लाइन में रिपोर्ट करने को कहा गया है।

हालांकि, पुलिस की ओर से अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि उन्हें लाइन हाजिर करने के पीछे क्या वजह रही और उनके खिलाफ आगे किस तरह की विभागीय कार्रवाई की जाएगी या नहीं।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News