IPL 2027 ऑक्शन में 2 करोड़ बेस प्राइस वाले 30 खिलाड़ी, सिर्फ दो भारतीय शामिल, देखें पूरी लिस्ट

Share

- Advertisement -

National News: IPL 2027 के मिनी ऑक्शन के लिए 2 करोड़ रुपये की बेस प्राइस वाले खिलाड़ियों की सूची सामने आ गई है। इस सूची में 30 खिलाड़ियों ने अपना नाम दर्ज कराया है, लेकिन उनमें सिर्फ दो भारतीय खिलाड़ी हैं। तेज गेंदबाज आवेश खान और दीपक चाहर ही सबसे ऊंची बेस प्राइस वाले भारतीय हैं, जबकि बाकी सभी खिलाड़ी विदेशी हैं।

इस सूची में कई बड़े नाम शामिल हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके बेन स्टोक्स और डेविड वॉर्नर ने भी 2 करोड़ रुपये की बेस प्राइस चुनी है। वहीं, कई ऐसे भारतीय खिलाड़ी हैं जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल रहे हैं या खेल चुके हैं, लेकिन उन्होंने सबसे ऊंची बेस प्राइस नहीं चुनी है। न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों ने बड़ी संख्या में 2 करोड़ रुपये की बेस प्राइस चुनी है।

2 करोड़ की बेस प्राइस वाले खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट

क्रिकइंफो के मुताबिक कुल 30 खिलाड़ियों ने 2 करोड़ रुपये की बेस प्राइस चुनी है, हालांकि वेबसाइट ने 29 खिलाड़ियों के नाम ही प्रकाशित किए हैं। इस लिस्ट में बेन स्टोक्स, आवेश खान, दीपक चाहर, फजलहक फारूकी, मुजीब उर रहमान, रहमनुल्लाह गुरबाज, डेविड वॉर्नर, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, झाय रिचर्डसन, माहली बीयर्डमैन, स्पेंसर जॉनसन, जॉनी बेयरस्टो, सैम बिलिंग्स, सनी बेकर, टॉम करन, एडम मिल्ने, बेन सियर्स, बेवोन जैकब्स, डेरिल मिचेल, डेवन कॉनवे, रचिन रविंद्र, ट्रेंट बोल्ट, विल ओराउर्के, एनरिक नोर्खिया, जेराल्ड कोएट्ज़ी, मथीशा पथिराना, वानिंदु हसरंगा, शाई होप और शिमरन हेटमायर शामिल हैं।

ऑक्शन के लिए कुल 1220 खिलाड़ियों ने कराया रजिस्ट्रेशन

IPL 2027 के मिनी ऑक्शन के लिए कुल 1220 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इनमें 939 भारतीय और 281 विदेशी खिलाड़ी हैं। इस बार फ्रेंचाइजियों के पास सिर्फ 66 स्लॉट खाली हैं, जिनमें से 25 स्लॉट विदेशी खिलाड़ियों के लिए हैं।

रजिस्टर हुए खिलाड़ियों में 184 कैप्ड भारतीय खिलाड़ी, 170 कैप्ड विदेशी खिलाड़ी और एसोसिएट देशों के 42 खिलाड़ी शामिल हैं। इसके अलावा पिछले IPL सीजन में खेलने वाले 127 अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी, पहली बार IPL खेलने की तैयारी में लगे 628 अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी और 69 अनकैप्ड अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी इस लिस्ट में हैं।

शॉर्टलिस्ट के बाद होगा ऑक्शन, फ्रेंचाइजियों को 27 नवंबर तक देना होगा जवाब

इस लिस्ट को अभी BCCI और IPL की ओर से शॉर्ट किया जाएगा और उन्हीं खिलाड़ियों का ऑक्शन होगा। BCCI ने फ्रेंचाइजियों को बता दिया है कि शुक्रवार, 27 नवंबर को भारतीय समय के अनुसार शाम 5 बजे तक उन्हें उन खिलाड़ियों के लिए एक्स्ट्रा खिलाड़ी की रिक्वेस्ट पर जवाब देना होगा, जो शुरुआती ऑक्शन रजिस्टर में नहीं थे। इन एक्स्ट्रा खिलाड़ियों को फाइनल ऑक्शन लिस्ट में जोड़ा जाएगा।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News