मंडी के सुंदरनगर में चाट विक्रेता पर शराबी युवक ने किया जानलेवा हमला, पुलिस ने दर्ज किया केस

Share

- Advertisement -

Mandi News: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में कानून व्यवस्था से जुड़ा मामला सामने आया है। सुंदरनगर के बीएसएल थाना क्षेत्र में शुकदेव वाटिका के पास एक चाट विक्रेता पर हमला हुआ। काम खत्म कर घर लौट रहे युवक से नशे में धुत आरोपी ने मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

पीड़ित नवीन कुमार के अनुसार वह शाम को अपनी चाट की रेहड़ी बंद कर रहा था। उसी समय एक युवक शराब के नशे में वहां आ धमका। आरोपी ने बिना किसी विवाद के अचानक उसके साथ हाथापाई शुरू कर दी। इस अप्रत्याशित हमले में पीड़ित के चेहरे और शरीर पर चोटें आई हैं।

स्थानीय दुकानदारों ने बचाई जान, पुलिस कर रही मामले की जांच

घटना के दौरान आसपास मौजूद ग्राहकों और स्थानीय दुकानदारों ने तुरंत बीच-बचाव कर पीड़ित को बचाया। आरोप है कि आरोपी ने युवक को जान से मारने की खुली धमकी भी दी। एसपी विनोद कुमार ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की गहन जांच की जा रही है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News