मंडी के जोगिंद्रनगर में बेटे और बहू ने बुजुर्ग पिता पर किया जानलेवा हमला, पुलिस ने दर्ज किया केस

Share

- Advertisement -

Jogindernagar News: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में पारिवारिक रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जोगिंद्रनगर उपमंडल के मुशैहरा गांव में एक कलयुगी बेटे और बहू ने सो रहे बुजुर्ग पिता पर हमला कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित लेखराज के मुताबिक घटना उस वक्त हुई जब वे रात में सो रहे थे। तभी उनका बेटा राहुल कमरे में दाखिल हुआ और पिता की आंखों में मिर्च पाउडर फेंक दिया। आंखों में तेज जलन से जब बुजुर्ग बेहाल हो गए, तो बेटे ने उनके साथ हिंसक मारपीट शुरू कर दी।

बहू ने बांधे बुजुर्ग के हाथ, सिर पर आई गंभीर चोट

बुजुर्ग पिता ने खुद का बचाव करने का प्रयास किया, लेकिन आरोप है कि बहू ममता ने उनके हाथ बांध दिए। इसके बाद निहत्थे पिता के साथ बेरहमी से मारपीट की गई, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई। आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की खुली धमकी भी दी।

किसी तरह जान बचाकर थाने पहुंचे पीड़ित की शिकायत पर जोगिंद्रनगर पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस अधिकारी घटना के पीछे संपत्ति विवाद या आपसी रंजिश के कारणों की पड़ताल कर रहे हैं। साक्ष्य जुटाने के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News