महाराष्ट्र के लातूर में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में मंदिर का पुजारी गिरफ्तार, तंत्र-मंत्र का डर दिखाकर किया था अपराध

Share

- Advertisement -

Latur News: महाराष्ट्र के लातूर शहर में पुलिस ने 45 वर्षीय मंदिर पुजारी को 17 वर्षीय नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने के आरोप में अरेस्ट किया है। आरोपी ने पीड़िता के परिजनों को कुंडली दोष का डर दिखाकर घर पर विशेष पूजा रखी थी। पीड़िता के प्रेग्नेंट होने के बाद पूरे मामले का पर्दाफाश हुआ।

कुंडली में गंभीर दोष का बहाना बनाकर किया था दुष्कर्म

पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान लातूर के ठाकरे चौक निवासी रामेश्वर हणमंतराव रामदासी महाराज के रूप में हुई है। वह पिछले 30 सालों से शहर के एक प्रतिष्ठित मंदिर में पूजा-पाठ करता था। कुछ महीने पहले पीड़िता के माता-पिता अपनी बेटी की कुंडली दिखाने उसके पास पहुंचे थे, जहां उसने दोष बताया।

आरोपी ने दोष निवारण के नाम पर पीड़िता के घर जाकर पूजा शुरू की। उसने परिजनों को कमरे से बाहर भेज दिया और लड़की को बहला-फुसलाकर शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी ने पीड़िता को धमकी दी कि यदि उसने किसी को बताया तो परिवार पर भारी विपत्ति आ जाएगी और दोष कभी समाप्त नहीं होगा।

अस्पताल में मेडिकल जांच के बाद सामने आई पूरी सच्चाई

हाल ही में जब नाबालिग के पेट में तेज दर्द हुआ, तो परिजन उसे तुरंत गवर्नमेंट हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। वहां मेडिकल टेस्ट में डॉक्टरों ने पाया कि पीड़िता करीब चार महीने की प्रेग्नेंट है। डॉक्टरों से सूचना मिलते ही पुलिस टीम हॉस्पिटल पहुंची और पीड़िता व परिजनों के बयान दर्ज किए।

विवेकानंद चौक पुलिस स्टेशन की टीम ने तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपी को गणेश पंडाल से अरेस्ट कर लिया, जहां वह पूजा की तैयारी कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, महाराष्ट्र अंधविश्वास एवं काला जादू विरोधी कानून और भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News