हरियाणा के कुरुक्षेत्र में बड़ा हादसा, बिजली विभाग की लापरवाही से किसान की मौत, एफआईआर दर्ज

Share

- Advertisement -

Kurukshetra News: हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले से एक दुखद घटना सामने आई है। ठसका मीरांजी गांव में ट्रांसफॉर्मर की चपेट में आने से 65 वर्षीय किसान की करंट लगने से मौत हो गई। परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है, जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मृतक किसान की पहचान जरनैल सिंह के रूप में हुई है। परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने कनिष्ठ अभियंता (जेई) और लाइनमैन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से ही परिजनों में भारी आक्रोश है और वे आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

घर में चल रही थीं पोती की शादी की तैयारियां, हादसे से छाया मातम

मृतक के परिजनों ने बताया कि पिछले महीने ही किसान की पोती का रिश्ता तय हुआ था और अगले तीन से चार महीनों में शादी होनी थी। पूरा परिवार शादी की तैयारियों में खुशी-खुशी जुटा हुआ था। इस अचानक हुए हादसे के बाद पूरे परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News