हिमाचल के कुल्लू में भुंतर से विवाहित महिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया

Share

- Advertisement -

Kullu News: हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में भुंतर पुलिस स्टेशन के तहत एक विवाहित महिला संदिग्ध हालात में लापता हो गई है। पति की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। महिला का सुराग लगाने के लिए पुलिस अलग-अलग टीमों को जांच में लगा चुकी है।

पुलिस के अनुसार हाथीथान निवासी पति ने शिकायत दी है कि वह 30 जुलाई की सुबह करीब 9:30 बजे अपने काम पर गया था। शाम को करीब 7 बजे जब वह घर वापस लौटा, तो उसकी पत्नी माया पटियाल वहां मौजूद नहीं थी। उसने तुरंत आसपास और अपने रिश्तेदारों से पूछताछ की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।

अज्ञात व्यक्ति पर बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका

परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन महिला का कोई पता नहीं चला। इसके बाद पीड़ित पति ने भुंतर पुलिस थाना पहुंचकर मामले की शिकायत दी। पति ने आशंका जताई है कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) के तहत केस दर्ज करके छानबीन तेज कर दी है। कुल्लू के पुलिस अधीक्षक मदन लाल ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम महिला की तलाश में जुटी है और जल्द ही उसे सुरक्षित ढूंढ लिया जाएगा।

Right News Desk
Right News Desk
लॉ और पत्रकारिता स्नातक, पत्रकारिता में 11 वर्ष का अनुभव

Read more

Related News