बद्दी के भटोलीकलां में 23 वर्षीय युवक ने कथित तौर पर फंदा लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

Share

- Advertisement -

Solan News: हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी से सटे थाना बरोटीवाला के अंतर्गत भटोलीकलां में शुक्रवार सुबह एक 23 वर्षीय युवक ने कथित तौर पर घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय युवक घर पर अकेला था। सूचना मिलने पर बरोटीवाला पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान मोहित कुमार (23) पुत्र राम सेवक, निवासी गांव मस्तीपुर, जिला बरेली (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। मोहित भटोलीकलां में अपने भाई और भाभी के साथ रहता था और बद्दी के लक्कड़ पुल के समीप स्थित एक उद्योग में कार्यरत था।

घर पर अकेला था युवक

पुलिस जानकारी के अनुसार, मृतक का भाई छुट्टी लेकर अपने पैतृक घर उत्तर प्रदेश गया हुआ था। शुक्रवार सुबह मोहित की भाभी घरेलू सामान खरीदने के लिए बाजार गई हुई थीं। इसी दौरान घर में अकेले मौजूद मोहित ने कथित तौर पर दुपट्टे का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही पुलिस

स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, युवक द्वारा नशे का सेवन किए जाने की बात भी सामने आई है। बताया जा रहा है कि उसने वीरवार रात और शुक्रवार सुबह भी नशा किया था। हालांकि, युवक ने यह कदम क्यों उठाया, इसके वास्तविक कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है।

बरोटीवाला पुलिस थाने की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए हर पहलू से मामले की छानबीन कर रही है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News