आनी में शराब के नशे में पत्नी से बेरहमी से मारपीट करने और मोबाइल तोड़ने का आरोप, पति के खिलाफ मामला दर्ज

Share

- Advertisement -

Kullu News: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के आनी उपमंडल में एक व्यक्ति पर शराब के नशे में अपनी पत्नी के साथ मारपीट करने और उसका मोबाइल फोन तोड़ने का आरोप लगा है। मेडिकल जांच में महिला की चोटों को गंभीर (ग्रेवियस) बताए जाने के बाद पुलिस थाना आनी ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शोभा कुमारी पत्नी दुबे कुमार, निवासी गांव बघेल, डाकघर शवाड़, तहसील आनी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनका विवाह वर्ष 2022 में हुआ था। महिला का आरोप है कि 11 नवंबर की शाम करीब 4 बजे उनका पति शराब के नशे में घर आया और उनके साथ हाथ, लात व मुक्कों से मारपीट शुरू कर दी।

घरेलू खर्च न देने का भी लगाया आरोप

पीड़िता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान आरोपी पति ने उनका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया। इसके अलावा, महिला ने यह भी शिकायत दर्ज कराई है कि उनका पति उन्हें घरेलू खर्च के लिए पैसे तक नहीं देता है।

मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने दर्ज किया केस

घटना के बाद पुलिस द्वारा पीड़िता की चिकित्सकीय जांच करवाई गई। 13 नवंबर को चिकित्सक ने अपनी अंतिम राय में महिला को आई चोटों को गंभीर (ग्रेवियस ब्लंट इंजरी) करार दिया। मेडिकल रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद आनी थाना पुलिस ने आरोपी पति के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन करते हुए आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में ला रही है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News