हिमाचल के सोलन में बेटे को बचाने आई महिला की विवाद के दौरान मौत, आरोपी हरदीश गिरफ्तार; तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

Share

- Advertisement -

Solan News: हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के अर्की पुलिस थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। गांव कुईरू में मामूली विवाद के दौरान एक महिला की जान चली गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। अदालत ने उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह घटना अर्की तहसील के कुईरू गांव की है। यहां शुभम नाम के युवक का रास्ते में आरोपी हरदीश कुमार उर्फ हनी के साथ किसी बात पर झगड़ा हो गया। विवाद बढ़ने पर शुभम ने तुरंत फोन करके अपनी मां को मौके पर बुलाया। मां अपने बेटे को बचाने के लिए तुरंत वहां पहुंची थीं।

बेटे के बीच-बचाव के दौरान आरोपी ने महिला को जोर से धक्का दे दिया। धक्का लगने से महिला लगभग 10 फीट नीचे जा गिरी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान 56 वर्षीय मीना देवी पत्नी गोबिंद राम के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही अर्की अस्पताल में महिला को मृत घोषित कर दिया गया।

सोलन पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल का जायजा लिया

वारदात की संवेदनशीलता को देखते हुए सोलन के पुलिस अधीक्षक, दाड़लाघाट के पुलिस उप-अधीक्षक और अर्की थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम ने भी घटना स्थल से जरूरी साक्ष्य और सबूत एकत्र किए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन आगे बढ़ा दी है।

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने आरोपी पर लगाए गंभीर आरोप

मंगलवार को शिमला के आईजीएमसी अस्पताल में महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। परिजनों ने बताया कि शुभम शाम के समय घर के पास टहलने निकला था, तभी आरोपी ने उसका रास्ता रोककर मारपीट शुरू कर दी। शुभम की कॉल पर उसकी मां और पत्नी तुरंत मौके पर पहुंचे थे। आरोपी ने शराब की बोतल से हमला करने का प्रयास भी किया था।

परिजन के अनुसार हमला करते समय शराब की बोतल आरोपी के हाथ से छूटकर गिर गई, जिसके बाद वह मौके से फरार हो गया। परिजनों ने आरोपी हरदीश को सनकी स्वभाव का बताया है और कहा कि गांव में कोई भी उससे बातचीत नहीं करता है। फिलहाल अर्की पुलिस पूरे मामले की गहनता से तफ्तीश कर रही है।

Right News Desk
Right News Desk
राइट न्यूज़ (Rightnews.in) — निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनसरोकार की सशक्त आवाज़ पत्रकारिता केवल सूचना देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक संवेदनशील और गंभीर ज़िम्मेदारी है। Rightnews.in पिछले 9 से अधिक वर्षों के समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ पाठकों तक प्रामाणिक, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाने के लिए निरंतर समर्पित है। आज की डिजिटल पत्रकारिता के दौर में जहाँ भ्रामक जानकारियों और जल्दबाजी की होड़ है, हमारा न्यूज़ डेस्क हर सूचना को सख्त मानकों पर परखता है। हमारा प्राथमिक संकल्प केवल खबर देना नहीं, बल्कि तथ्यों की गहराई तक जाकर सच्चाई को सामने लाना है। स्थानीय समस्याओं से लेकर राष्ट्रीय विमर्श तक, जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे को प्रमुखता से उठाना हमारा कर्तव्य है। हमारा उद्देश्य: सत्य और प्रामाणिकता: हर खबर को पूरी छानबीन और पुष्टि के बाद ही पाठकों तक पहुँचाना। निष्पक्ष दृष्टिकोण: बिना किसी पूर्वाग्रह, दबाव या पक्षपात के स्वतंत्र और संतुलित पत्रकारिता। जनसरोकार: आम जनता के बुनियादी मुद्दों, समस्याओं और अधिकारों को प्राथमिकता देना। संपर्क सूत्र: आधिकारिक वेबसाइट: rightnews.in समाचार, प्रेस विज्ञप्ति एवं सुझाव: news@rightnews.in संपादकीय विभाग: editor@rightnews.in प्रशासनिक संपर्क: admin@rightnews.in विज्ञापन एवं व्यावसायिक पूछताछ: ads@rightnews.in ट्रैफिक: वेबसाइट: 10 लाख से ज्यादा हर महीने फेसबुक: 5 करोड़ से ज्यादा हर महीने

Read more

Related News