हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में युवती से दुष्कर्म के आरोप में केस दर्ज, घटना के समय पीड़िता थी नाबालिग

Share

- Advertisement -

Kullu News: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में एक युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि घटना के समय वह नाबालिग थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट की धारा 6 सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया

पुलिस के अनुसार 18 वर्षीय पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि अरसू गांव निवासी प्रवीण कुमार ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। यह वारदात पिछले साल जुलाई और अगस्त के महीनों में एक कैफे के अंदर हुई थी। उस समय पीड़िता की उम्र 18 साल से कम थी।

पीड़िता ने आरोपी पर इस साल जनवरी और फरवरी के महीनों में भी गलत काम करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। कुल्लू के एसपी मदन लाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं।

Right News Desk
Right News Desk
लॉ और पत्रकारिता स्नातक, पत्रकारिता में 11 वर्ष का अनुभव

Read more

Related News