देहरादून में दर्दनाक हादसा: वीडियो बनाकर शिक्षिका ने की आत्महत्या, पति और ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप

Share

- Advertisement -

Dehradun News: देहरादून के हर्रावाला स्थित दिल्ली फार्म में एक 30 वर्षीय सरकारी शिक्षिका सृष्टि कंडारी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। आत्महत्या से पहले उनका एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

श्रीनगर गढ़वाल में तैनात सृष्टि का विवाह नवंबर 2025 में उत्तराखंड सचिवालय के निजी सचिव सौरभ खत्री से हुआ था। मृतका की मां ने पति, सास और ननद पर दहेज के लिए मानसिक-शारीरिक प्रताड़ना और हत्या का गंभीर आरोप लगाया है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

पुलिस पूछताछ में पति ने बताया कि 29 जुलाई की सुबह सृष्टि कमरे में फंदे से लटकी मिली थी, जिसे अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हर्रावाला पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जांच अधिकारियों को मौके से साड़ी का फंदा मिला है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आत्महत्या और दहेज प्रताड़ना के सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच की जा रही है।

आईटी पार्क इलाके में कमरे से पूर्व बैंक मैनेजर का शव बरामद

देहरादून की एक अन्य घटना में राजपुर थाना क्षेत्र के आईटी पार्क इलाके से 47 वर्षीय पूर्व बैंक मैनेजर अखिल सिन्हा का शव किराये के मकान से मिला है। मूल रूप से लखनऊ के निवासी अखिल का फोन बंद मिलने पर परिजनों को आशंका हुई थी।

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अचेत अवस्था में पड़े अखिल के शव को बाहर निकाला। शुरुआती जांच में पुलिस इसे बीमारी और डिप्रेशन से जुड़ा मामला मान रही है, हालांकि मौत का सटीक कारण पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट होगा।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News