टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: कोटा रेलवे स्टेशन से तीनों शूटर गिरफ्तार, मुंबई से दिल्ली जा रही ट्रेन में थे सवार

Share

- Advertisement -

Kota News: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुए फायरिंग मामले में राजस्थान पुलिस और मुंबई पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के दौरान बड़ा सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने तीनों शूटरों को कोटा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया है, जो मुंबई से दिल्ली जाने वाली ट्रेन में सवार होकर भागने की फिराक में थे।

कैसे हुई आरोपियों की गिरफ्तारी?

राजस्थान पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) और कोटा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 19 अक्टूबर को तीन आरोपियों को कोटा रेलवे स्टेशन से दबोचा। शुरुआती जानकारी के अनुसार, तीनों आरोपी पुणे-जयपुर सुपरफास्ट ट्रेन से कोटा पहुंचे थे और इसके बाद मुंबई से दिल्ली जाने वाली दूसरी ट्रेन में सवार हुए थे।

मुंबई पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान कर उनकी लोकेशन का सुराग लगाया था। इसके बाद तस्वीरें दूसरे राज्यों की पुलिस के साथ साझा की गईं, जिसके आधार पर कोटा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए रेलवे स्टेशन पर आरोपियों को धर दबोचा।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों में से दो की पहचान हो चुकी है। इनमें बेगूसराय (बिहार) निवासी ऋतिक कुमार और सोनीपत (हरियाणा) निवासी रेहान शामिल हैं। इनके अलावा, तीसरा आरोपी भी सोनीपत का रहने वाला एक नाबालिग है। गिरफ्तारी के बाद तीनों आरोपियों को कोटा एसपी ऑफिस लाया गया, जहां पुलिस अधिकारी मामले की गहराई से जांच कर रहे हैं।

क्या है पूरा मामला?

यह सनसनीखेज घटना 18 अक्टूबर की शाम करीब 7 बजे मुंबई के जुहू इलाके में हुई थी। अभिनेता टाइगर श्रॉफ फुटबॉल ग्राउंड से अपनी कार से वापस लौट रहे थे, तभी हमलावरों ने उनकी गाड़ी पर पिस्तौल से फायरिंग कर दी। इस हमले में कार का ड्राइवर घायल हो गया, जबकि वहां मौजूद एक अन्य व्यक्ति को भी गोली लगी।

मुंबई पुलिस के अधिकारियों के मुताबिक, फायरिंग के दौरान टाइगर श्रॉफ थोड़ा आगे की तरफ झुक गए थे, जिससे बाल-बाल उनकी जान बच गई। हालांकि, गाड़ी के शीशे का टुकड़ा लगने से उन्हें मामूली चोट आई। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर इस पूरी साजिश में उनकी सटीक भूमिका और अन्य संभावित सहयोगियों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

Right News Desk
Right News Desk
राइट न्यूज़ (Rightnews.in) — निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनसरोकार की सशक्त आवाज़ पत्रकारिता केवल सूचना देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक संवेदनशील और गंभीर ज़िम्मेदारी है। Rightnews.in पिछले 9 से अधिक वर्षों के समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ पाठकों तक प्रामाणिक, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाने के लिए निरंतर समर्पित है। आज की डिजिटल पत्रकारिता के दौर में जहाँ भ्रामक जानकारियों और जल्दबाजी की होड़ है, हमारा न्यूज़ डेस्क हर सूचना को सख्त मानकों पर परखता है। हमारा प्राथमिक संकल्प केवल खबर देना नहीं, बल्कि तथ्यों की गहराई तक जाकर सच्चाई को सामने लाना है। स्थानीय समस्याओं से लेकर राष्ट्रीय विमर्श तक, जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे को प्रमुखता से उठाना हमारा कर्तव्य है। हमारा उद्देश्य: सत्य और प्रामाणिकता: हर खबर को पूरी छानबीन और पुष्टि के बाद ही पाठकों तक पहुँचाना। निष्पक्ष दृष्टिकोण: बिना किसी पूर्वाग्रह, दबाव या पक्षपात के स्वतंत्र और संतुलित पत्रकारिता। जनसरोकार: आम जनता के बुनियादी मुद्दों, समस्याओं और अधिकारों को प्राथमिकता देना। संपर्क सूत्र: आधिकारिक वेबसाइट: rightnews.in समाचार, प्रेस विज्ञप्ति एवं सुझाव: news@rightnews.in संपादकीय विभाग: editor@rightnews.in प्रशासनिक संपर्क: admin@rightnews.in विज्ञापन एवं व्यावसायिक पूछताछ: ads@rightnews.in ट्रैफिक: वेबसाइट: 10 लाख से ज्यादा हर महीने फेसबुक: 5 करोड़ से ज्यादा हर महीने

Read more

Related News