बेंगलुरु के फाइव स्टार होटल में बेटियों की हत्या मामले में नया मोड़, पिता ने पुलिस क्राइम सीन रीकंस्ट्रक्शन में कबूला जुर्म

Share

- Advertisement -

Bengaluru News: बेंगलुरु में एयरपोर्ट के पास स्थित एक पांच सितारा होटल में दो मासूम बेटियों की हत्या के मामले में आरोपी पिता ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पुलिस द्वारा होटल के कमरे में सीन रीकंस्ट्रक्शन के दौरान आरोपी फूट-फूट कर रो पड़ा और अपना जुर्म मान लिया।

क्राइम सीन रीकंस्ट्रक्शन के दौरान पुलिस के सामने रो पड़ा आरोपी

जांच अधिकारियों के अनुसार आरोपी इमरान एक कैब कंपनी में मैनेजर पद पर कार्यरत था। घटना के रीकंस्ट्रक्शन के दौरान वह जमीन पर गिरकर करीब 20 मिनट तक रोता रहा। उसने पुलिस को बताया कि वह अपनी बच्चियों के भविष्य को लेकर डरा हुआ था, इसलिए उसने उनकी जान ली।

पुलिस जांच में सामने आया कि वैवाहिक कलह और पत्नी के कथित अफेयर को लेकर दोनों में विवाद चल रहा था। घटना से दो महीने पहले दोनों अलग रहने लगे थे। बच्चियां वीकेंड पर पिता से मिलने होटल आई थीं। आरोपी ने दस और पांच साल की बेटियों की हत्या कर खुदकुशी की कोशिश की थी।

होटल के कमरे से बरामद हुआ विस्तृत सुसाइड नोट

जांच टीम को होटल के कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें आरोपी ने वैवाहिक विवाद और बच्चों की कस्टडी को लेकर अपनी चिंता का जिक्र किया था। अस्पताल से ठीक होने के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने पूरी साजिश का खुलासा किया।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News