हरियाणवी गायक अंकित बालियान मर्डर केस में शामली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में मारे गए दो इनामी शूटर

Share

- Advertisement -

Shamli News: हरियाणवी सिंगर और यूट्यूबर अंकित बालियान मर्डर केस में शामली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। सोमवार सुबह हुई पुलिस एनकाउंटर में पचास-पचास हजार रुपये के दो इनामी शूटर ढेर हो गए। इस भीषण गोलीबारी में स्वाट टीम के दो पुलिस जवान भी घायल हुए हैं।

कैराना रोड पर पुलिस और बदमाशों के बीच हुई फायरिंग

एसपी एनपी सिंह ने बताया कि यह मुठभेड़ कैराना रोड पर स्थित गैस गोदाम के पास हुई। पुलिस टीम ने संदिग्ध मूवमेंट देखकर बाइक सवार बदमाशों को रुकने का इशारा किया था। बदमाशों ने सरेंडर करने के बजाय पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग की।

मारे गए बदमाशों की पहचान सोनीपत निवासी मोहित और सुमित के रूप में हुई है। घायल हालत में दोनों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आरोपी मोहित पर हरियाणा में चौदह और सुमित पर एक आपराधिक केस पहले से दर्ज था।

वारदात वाली जगह से हथियार और बाइक हुई बरामद

पुलिस ने घटनास्थल से दो आधुनिक पिस्टल, तीस बोर का हथियार, कारतूस, एक बाइक, मोबाइल और कैश बरामद किया है। एनकाउंटर में घायल हेड कांस्टेबल हरविंदर और प्रदीप का इलाज जारी है। पुलिस इस मर्डर केस में शामिल बाकी आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News