फेस्टिव सीजन में टीवी, एसी और फ्रिज खरीदना हुआ महंगा, कंपनियों ने 10 फीसदी तक बढ़ाए दाम

Share

- Advertisement -

New Delhi News: त्योहारों के सीजन में नए इलेक्ट्रॉनिक्स और होम अप्लायंसेज खरीदने की तैयारी कर रहे ग्राहकों को झटका लगा है। प्रमुख निर्माता कंपनियों ने टीवी, एसी, वॉशिंग मशीन और फ्रिज के दाम 3 से 10 फीसदी तक बढ़ा दिए हैं। लागत बढ़ने से कीमतें बढ़ी हैं।

कंपनियों का कहना है कि कच्चे माल के महंगे होने और सप्लाई चेन की लागत बढ़ने से यह फैसला लेना पड़ा। सबसे अधिक असर एयर कंडीशनर यानी एसी की कीमतों पर पड़ा है। डाइकिन ने 8 से 10 फीसदी और ब्लू स्टार ने 5 से 8 फीसदी तक रेट बढ़ाए हैं।

टीवी और वॉशिंग मशीन के दाम में भी हुआ इजाफा

एलजी, हायर और बॉश ने अपने रूम एसी के दाम करीब 5 फीसदी तक बढ़ा दिए हैं। इसके साथ ही टीवी और वॉशिंग मशीन की कीमतों में भी उछाल आया है। हायर ने एलईडी टीवी और वॉशिंग मशीन की कीमतों में 2 से 3 फीसदी बढ़ोतरी का ऐलान किया है।

सुपर प्लास्ट्रोनिक्स कंपनी थॉमसन, कोडक और ब्लाउपंक्ट जैसे ब्रांड्स के टीवी पर 7 फीसदी तक दाम बढ़ा सकती है। स्क्रीन साइज के मुताबिक छोटे टीवी 20 फीसदी और बड़े टीवी 10 फीसदी तक महंगे हो सकते हैं। रेफ्रिजरेटर के दाम में भी 3 से 4 फीसदी की तेजी आई है।

कच्चे माल की महंगाई और पश्चिम एशिया संकट बना वजह

कंपनियों के अनुसार कॉपर, स्टील, एल्युमीनियम और ढुलाई की लागत बढ़ने से उत्पादन महंगा हुआ है। पश्चिम एशिया में तनाव के चलते कमोडिटी चेन प्रभावित हुई है। इसके अलावा डॉलर के मुकाबले रुपये में कमजोरी से आयात महंगा हो गया है, जिससे कंपनियों ने कीमतें बढ़ा दी हैं।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News