Jwalamukhi News: हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद लिमिटेड के तहत आने वाले ज्वालामुखी और खुंडियां क्षेत्र में 7 अक्टूबर 2026 को बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। 33/11 केवी सब-स्टेशन ज्वालामुखी (दरंग) के मेंटेनेंस वर्क के चलते सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक पूरे 9 घंटे पावर कट रहेगा।

सब-स्टेशन में आवश्यक मरम्मत कार्य के चलते बंद रहेगी सप्लाई
विद्युत उपमंडल ज्वालामुखी नंबर 01, ज्वालामुखी नंबर 02 और खुंडियां सब डिवीजन के अंतर्गत कई गांव आते हैं। विभाग के अनुसार दरंग सब-स्टेशन की मरम्मत का कार्य बेहद जरूरी है। इस तकनीकी काम की वजह से उपभोक्ताओं को दिन भर बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा, ताकि ट्रांसमिशन सिस्टम बेहतर काम कर सके।
विद्युत कटौती से इन प्रमुख क्षेत्रों पर सीधा असर पड़ेगा
बिजली कटने से ज्वालाजी शहर, कोहाला, अधे दी हट्टी, अम्ब, सपड़ी, रैखा, सिहोरपाई, मत्याल, रतयाल, खोलियां, गलखड़ी, बलारडू, लौर घलौर, बल्लियां, अधवानी, पंजयारा, धनोट, जिजल, घलौर, रोहाड़ा, गहालियां, खतन, बल्ला, खैला, दोहन, अष्टभुजा, सुराणी, बलारड़, समलेत्र, सलिहार, कोके, डाटी, बग्गी, थलांकन, डोला-खारियाना, लगडू, खुंडियां, बारी और थिल क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।
विद्युत उपमंडल ज्वालामुखी नंबर 02 के सहायक अभियंता ई० रोबिन कुमार ने बताया कि अगर मौसम खराब हुआ तो यह काम अगले दिन किया जाएगा। विभाग ने उपभोक्ताओं से इस दौरान सहयोग बनाए रखने की अपील की है। बिजली बोर्ड ने लोगों को होने वाली इस असुविधा के लिए खेद भी जताया है।