बिजनौर में गंगा स्नान के दौरान एक ही परिवार के चार सदस्य डूबे, 12 साल की बच्ची बची

Share

- Advertisement -

Bijnor News: बिजनौर के नांगल सोती गंगा घाट पर स्नान के दौरान नजीबाबाद के एक परिवार के चार सदस्य गंगा में डूब गए। इनमें 12 वर्षीय दिव्यानी को बचा लिया गया, जबकि महिला सहित तीन लोगों की तलाश जारी है। घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई और पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।

जानकारी के अनुसार, नजीबाबाद के मोहल्ला रम्पुरा निवासी परिवार के सदस्य दिन में करीब 12 बजे नांगल सोती गंगा घाट पर स्नान करने गए थे। इसी दौरान 22 वर्षीय डॉली उर्फ गुड़िया पत्नी अरविंद कुमार, 17 वर्षीय सूरज उर्फ छोटू पुत्र राजू सैनी, 16 वर्षीय हर्षित पुत्र प्रमोद और 12 वर्षीय दिव्यानी पुत्री संजीव गंगा में डूब गए।

घटना के बाद घाट पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। गोताखोरों की मदद से गंगा में तलाश अभियान चलाया जा रहा है।

तीन लोगों की तलाश जारी

बचाई गई बच्ची दिव्यानी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। वहीं डॉली, सूरज और हर्षित की तलाश अभी जारी है। गोताखोर नाव की मदद से लापता लोगों को खोजने में जुटे हैं।

परिवार के सदस्य गंगा स्नान के लिए घाट पर पहुंचे थे, तभी वे गहरे पानी की ओर चले गए। पुलिस ने बताया कि तलाश अभियान जारी है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News