भारत-यूके एफटीए का असर: एस्टन मार्टिन ने कारों के दाम में की ₹4.02 करोड़ तक की भारी कटौती

Share

- Advertisement -

New Delhi News: भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के तहत आयात शुल्क घटने के बाद ब्रिटिश लग्जरी कार निर्माता एस्टन मार्टिन ने भारतीय बाजार में अपनी गाड़ियों की कीमतों में भारी कटौती की है। कंपनी की कारों के दाम में 4.02 करोड़ रुपये तक की कमी आई है। इस संशोधन के बाद अब एस्टन मार्टिन की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 3.15 करोड़ रुपये हो गई है।

भारत और ब्रिटेन के बीच हुए फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) के तहत आयात शुल्क में कमी का सीधा फायदा अब भारतीय ग्राहकों को मिलने लगा है। ब्रिटिश लग्जरी स्पोर्ट्स कार निर्माता एस्टन मार्टिन ने भारत में अपने पूरे मॉडल लाइनअप की कीमतों में बड़ी कटौती की घोषणा की है। इस फैसले के बाद कंपनी की गाड़ियां 1.84 करोड़ रुपये से लेकर 4.02 करोड़ रुपये तक सस्ती हो गई हैं। पहले जहां कंपनी की शुरुआती रेंज लगभग 5 करोड़ रुपये से शुरू होती थी, वहीं अब एंट्री-लेवल मॉडल 3.15 करोड़ रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर उपलब्ध है।

आयात शुल्क (इंपोर्ट ड्यूटी) में हुई इस कटौती का लाभ कंपनी ने सीधे तौर पर खरीदारों को दिया है। कीमतों में इस बड़े बदलाव से भारतीय बाजार में एस्टन मार्टिन की स्पोर्ट्स कारें और एसयूवी अपने इतालवी प्रतिद्वंद्वियों के मुकाबले अधिक प्रतिस्पर्धी हो गई हैं। इससे देश के सुपर लग्जरी ऑटोमोबाइल बाजार में बिक्री बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

वैंन्टेज और डीबी12 सीरीज के नए दाम

कंपनी की सबसे सस्ती पेशकश वैंन्टेज एस कूपे अब 3.15 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) में मिलेगी, जिसकी पुरानी कीमत 4.99 करोड़ रुपये थी। इस मॉडल पर 1.84 करोड़ रुपये की कमी की गई है। वहीं, वैंन्टेज एस रोडस्टर की कीमत 5.26 करोड़ रुपये से घटाकर 3.35 करोड़ रुपये कर दी गई है, जिससे इस पर 1.91 करोड़ रुपये की बचत होगी।

डीबी12 सीरीज की बात करें तो डीबी12 एस कूपे अब 4.10 करोड़ रुपये में उपलब्ध है, जो पहले 6.62 करोड़ रुपये में बिकती थी। इस मॉडल पर 2.52 करोड़ रुपये की कटौती दर्ज की गई है। इसके अलावा डीबी12 एस वोलांटे की कीमत 7 करोड़ रुपये से घटकर 4.35 करोड़ रुपये रह गई है, जिसमें 2.65 करोड़ रुपये की कमी आई है।

एसयूवी और फ्लैगशिप मॉडलों में सबसे बड़ी राहत

एस्टन मार्टिन की मशहूर परफॉर्मेंस एसयूवी डीबीएक्स एस की कीमत में भी 2.65 करोड़ रुपये की कटौती हुई है। पहले यह 6.80 करोड़ रुपये में उपलब्ध थी, जो अब घटकर 4.15 करोड़ रुपये हो गई है।

कंपनी के फ्लैगशिप मॉडल वैंन्क्विश कूपे की कीमत 10.11 करोड़ रुपये से घटाकर 6.40 करोड़ रुपये कर दी गई है, जिससे ग्राहकों को 3.71 करोड़ रुपये की सीधी छूट मिलेगी। सबसे बड़ी कटौती वैंन्क्विश वोलांटे में देखने को मिली है, जहां दाम 10.92 करोड़ रुपये से घटकर 6.90 करोड़ रुपये रह गए हैं। इस मॉडल पर कुल 4.02 करोड़ रुपये की भारी कमी दर्ज की गई है।

मॉडल-वार पुरानी और नई एक्स-शोरूम कीमतें

मॉडलपुरानी कीमतनई कीमतकुल कटौती वैंन्टेज एस₹4.99 करोड़₹3.15 करोड़₹1.84 करोड़ वैंन्टेज एस रोडस्टर₹5.26 करोड़₹3.35 करोड़₹1.91 करोड़ डीबी12 एस₹6.62 करोड़₹4.10 करोड़₹2.52 करोड़ डीबी12 एस वोलांटे₹7.00 करोड़₹4.35 करोड़₹2.65 करोड़ डीबीएक्स एस₹6.80 करोड़₹4.15 करोड़₹2.65 करोड़ वैंन्क्विश₹10.11 करोड़₹6.40 करोड़₹3.71 करोड़ वैंन्क्विश वोलांटे₹10.92 करोड़₹6.90 करोड़₹4.02 करोड़

Read more

Related News