हिमाचल में लॉटरी शुरू करने पर अनुराग ठाकुर ने सुक्खू सरकार को घेरा, युवाओं को नशे से बचाने की अपील

Share

- Advertisement -

Bilaspur News: बिलासपुर में ‘एक से श्रेष्ठ’ केंद्रों के कार्यक्रम में पहुंचे सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 25 वर्ष पूर्व भाजपा ने लॉटरी बंद की थी, जिसे वीरभद्र सरकार ने भी शुरू नहीं किया। लेकिन मौजूदा कांग्रेस सरकार ने इसे दोबारा शुरू कर दिया है।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि लॉटरी एक तरह का जुआ है, जिससे कई परिवार बर्बाद हो जाते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस के पापों का घड़ा भर चुका है। उन्होंने आम जनता से अपील की कि वे लॉटरी और जुए के चक्कर में न पड़ें।

युवाओं को नशे से बचाने और सैनिक स्कूलों पर जोर

सांसद ने कहा कि युवा देश और समाज की धरोहर हैं, जिन्हें नशे के चंगुल से बचाना बेहद जरूरी है। केंद्र सरकार बिना किसी भेदभाव के युवाओं की प्रगति के लिए काम कर रही है। उन्होंने बताया कि बीते 12 वर्षों में 86 नए सैनिक स्कूल खोले गए हैं और जल्द ही यह संख्या 100 पहुंचेगी।

उन्होंने आगे बताया कि सैनिक स्कूलों में अब छात्राओं को भी प्रवेश की अनुमति दी गई है। यह कदम महिला सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रहा है। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने ऑनलाइन गेमिंग पर रोक लगाकर परिवारों को वित्तीय बर्बादी से बचाने का ठोस कदम उठाया है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News