Kathmandu News: नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बीच रसुवागढ़ी जलविद्युत परियोजना की सुरंग में चल रहा खोज अभियान समाप्त हो गया है। सेना और इंजीनियरों ने थर्मल ड्रोन से सुरंग के अंतिम छोर तक जांच की। अंदर किसी के न मिलने के बाद टीम बिना किसी सफलता के धुंचे वापस लौट गई है।
नेपाल में नौ सौ से अधिक मौतें और हजारों लोग लापता
नेपाल में आई इस आपदा ने अब तक नौ सौ से अधिक लोगों की जान ले ली है, जबकि पैंतालीस सौ लोग लापता हैं। आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार विभिन्न जलविद्युत परियोजनाओं के 933 कर्मचारी लापता हैं। बाढ़ के समय यह सभी मजदूर जमीन के नीचे बनी सुरंगों में काम कर रहे थे।
अपर त्रिशूली समेत कई सुरंगों से बचाए गए मजदूर
संकट के बीच राहत दलों ने विभिन्न सुरंगों से 279 श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकाला है। इनमें से अपर त्रिशूली-1 परियोजना से 254 और लांगटांग खोला साइट से 18 लोगों को बचाया गया। हालांकि, निजी ऊर्जा उत्पादक संघ के अनुसार ग्यारह परियोजनाओं के 897 कर्मचारी अब भी पूरी तरह संपर्क से बाहर हैं।