रीडिंग म्यूजिक फेस्टिवल के बाद मैदान में पसरा 700 टन कचरा, हजारों टेंट छोड़कर लौटे दर्शक

Share

- Advertisement -

Reading News: इंग्लैंड के रीडिंग शहर में आयोजित मशहूर ‘रीडिंग म्यूजिक फेस्टिवल’ खत्म होते ही कार्यक्रम स्थल कचरे के ढेर में तब्दील हो गया। बर्कशायर के लिटिल जॉन फार्म में आयोजित इस चार दिवसीय कार्यक्रम में 1 लाख से अधिक लोग जुटे थे। आयोजन समाप्त होने के बाद मैदान में भारी गंदगी फैल गई।

ड्रोन फुटेज से सामने आई तस्वीरों में पूरा परिसर कचरे से अटा दिखाई दे रहा है। कार्यक्रम में आए दर्शक हजारों की संख्या में तंबू, कुर्सियां, गद्दे, चादरें, कपड़े और खाली डिब्बे वहीं छोड़कर चले गए। हर तरफ फैला प्लास्टिक और घरेलू सामान पर्यावरण के लिए गंभीर चुनौती पेश कर रहा है।

मैदान में हर साल छोड़ दिए जाते हैं हजारों सिंगल-यूज टेंट

रिपोर्ट्स के अनुसार, इस साल कार्यक्रम स्थल पर लगभग 700 टन से अधिक कचरा जमा हुआ है। इसमें हर साल करीब 2.5 लाख टेंट अकेले छोड़ दिए जाते हैं, जिनका कुल वजन 70 से 80 टन होता है। आसपास होटल महंगे होने की वजह से लोग सिंगल-यूज टेंट लाते हैं और बाद में छोड़ जाते हैं।

आयोजक कंपनी ‘फेस्टिवल रिपब्लिक’ के मुताबिक 2024 में 702 टन और 2023 में 780 टन कचरा दर्ज हुआ था। वर्ष 2024 में कुल कचरे का लगभग 10 प्रतिशत हिस्सा छोड़े गए टेंट का था। वर्ष 1961 से शुरू हुए इस फेस्टिवल में गंदगी रोकने के लिए आयोजक भविष्य में सख्त नियम बनाने की तैयारी कर रहे हैं।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News