कुल्लू-मनाली फोरलेन पर आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ट्रक से पंजाब मार्का 500 पेटी अवैध बीयर बरामद

Share

- Advertisement -

Kullu News: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। कुल्लू-मनाली फोरलेन पर जरड़ के समीप विभाग की टीम ने एक ट्रक से 500 पेटी बीयर जब्त की। पंजाब में बिक्री के लिए निर्धारित इस खेप में कुल 7,200 बोतलें मिली हैं।

विभागीय टीम गुरुवार सुबह करीब 7:40 बजे जरड़ के पास नियमित चेकिंग कर रही थी। संदेह होने पर टीम ने एक ट्रक को जांच के लिए रोका। तलाशी लेने पर ट्रक में भारी मात्रा में बीयर की पेटियां लदी पाई गईं। चालक शराब परिवहन से जुड़ा कोई वैध परमिट या दस्तावेज पेश नहीं कर सका।

पंजाब में बिक्री के लिए तय थी बरामद खेप, भुंतर थाने में केस दर्ज

जांच में पता चला कि यह बीयर केवल पंजाब राज्य में बिक्री के लिए तय थी। इसमें नामी ब्रांड्स की 500 पेटियां शामिल थीं। आबकारी विभाग ने ट्रक समेत शराब की पूरी खेप जब्त कर ली है। भुंतर पुलिस थाने में हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम 2011 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है।

इस कार्रवाई को आबकारी अधिकारी सुरेश शर्मा, गंगाराम, आरक्षी अशोक कुमार और चालक सुरेश कुमार की टीम ने अंजाम दिया। उपायुक्त राज्य कर एवं आबकारी ने सतर्कता की सराहना की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि राजस्व चोरी और शराब तस्करी के खिलाफ सख्ती से यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News