अमेरिका के सैन होजे में दो भारतीय महिलाओं की हत्या, दोस्त पर लगा चाकू मारने और कार से कुचलने का आरोप

Share

- Advertisement -

San Jose News: अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित सैन होजे में दो मलयाली महिलाओं की हत्या का दर्दनाक मामला सामने आया है। पुलिस ने इस डबल मर्डर केस में उनकी एक दोस्त को अरेस्ट कर लिया है। आरोपी महिला भी केरल की रहने वाली है और उसी अपार्टमेंट में रहती थी।

मृतकों की पहचान तिरुवनंतपुरम की 40 वर्षीय एन मैरी मैथ्यू और त्रिशूर की 35 वर्षीय अंजना के रूप में हुई है। एन मैरी अमेरिका में बतौर इंजीनियर काम करती थीं, जबकि अंजना कैलिफोर्निया में एक टीचर थीं। इस घटना के बाद से अमेरिका और केरल में दोनों परिवारों में शोक पसरा है।

नौकरी के विवाद में चाकू से हमला और कार एक्सीडेंट

रिश्तेदारों के अनुसार आरोपी अनीला ने कथित तौर पर एन मैरी के घर में घुसकर चाकू से हमला किया। दोनों के बीच जॉब से जुड़ा विवाद बताया जा रहा है। वहीं अंजना को आरोपी महिला ने अपनी कार से टक्कर मारकर मार डाला। हालांकि अंजना की हत्या की वजह साफ नहीं है।

सैन होजे पुलिस ने संदिग्ध महिला को हिरासत में लेकर अपनी जांच तेज कर दी है। इधर केरल में त्रिशूर जिला प्रशासन और नोर्का (NORKA) विभाग एक्टिव हो गया है। अधिकारी विदेश मंत्रालय के जरिए दोनों महिलाओं के शवों को भारत वापस लाने के लिए जरूरी कानूनी प्रोसेस पूरा कर रहे हैं।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News