न्यूजीलैंड में बीमार बच्चे के इलाज के लिए लंबा इंतजार, भारतीय मूल की मां ने साझा किया मेडिकल सिस्टम का दर्द

Share

- Advertisement -

Wellington News: न्यूजीलैंड की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर भारतीय मूल की एक महिला का दर्द सामने आया है। अपने बीमार बच्चे के इलाज के लिए डॉक्टर से समय न मिलने और क्लिनिक में भारी भीड़ के बाद उन्होंने अपना अनुभव सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसके बाद वहां की मेडिकल सुविधाओं पर सवाल उठने लगे हैं।

बीमार बच्चे को डॉक्टर दिखाने के लिए मिला लंबा समय

आकृति जायसवाल श्रीवास्तव ने बताया कि उनके बेटे केविथ को दस दिनों से लगातार खांसी आ रही थी। सुधार न होने पर उन्होंने पास के मेडिकल सेंटर में फोन किया। वहां उन्हें बताया गया कि एक हफ्ते तक कोई स्लॉट खाली नहीं है और डॉक्टर से मिलने का समय अगले बुधवार को ही मिल सकेगा।

काफी इंतजार के बाद जब बच्चे की तबीयत नहीं सुधरी, तो वह उसे ‘आफ्टर-आवर्स क्लिनिक’ लेकर पहुंचीं। लेकिन वहां भी मरीजों की भारी भीड़ के कारण बाहर नोटिस लगा था कि अब नए मरीज नहीं देखे जाएंगे। आकृति ने इसका वीडियो बनाकर दिखाया कि माता-पिता के लिए यह स्थिति कितनी कठिन होती है।

भारत की तेज मेडिकल सेवाओं की महिला ने की सराहना

इस मुश्किल अनुभव के बाद आकृति ने कहा कि भारत की स्वास्थ्य सेवाएं काफी बेहतर हैं। भारत में लोग जरूरत पड़ने पर तुरंत डॉक्टर या अस्पताल जा सकते हैं और वहां तुरंत इलाज मिल जाता है। उनके इस वीडियो के बाद कई अन्य विदेशियों ने भी लंबी वेटिंग को लेकर अपने अनुभव साझा किए।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News