चार साल से छोटे बच्चों के लिए फिक्स्ड डोज कॉम्बिनेशन दवाओं पर केंद्र सरकार ने लगाई पूर्ण रोक

Share

- Advertisement -

New Delhi News: केंद्र सरकार ने चार साल से कम उम्र के बच्चों के लिए क्लोरफेनिरामाइन मैलेट और फेनिलेफ्राइन हाइड्रोक्लोराइड युक्त सभी फिक्स्ड-डोज़ कॉम्बिनेशन दवाओं के निर्माण, बिक्री और वितरण पर प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने छोटे बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह बड़ा कदम उठाया है।

दवा कंपनियों को पैकेजिंग पर स्पष्ट चेतावनी लिखने का निर्देश

स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी दवा निर्माता कंपनियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। कंपनियों को इन दवाओं के लेबल, पैक इनसर्ट और प्रचार सामग्री पर स्पष्ट चेतावनी लिखनी होगी। सरकार के अनुसार, चार साल से छोटे बच्चों के लिए यह कॉम्बिनेशन नुकसानदेह हो सकता है, जबकि बाजार में सुरक्षित विकल्प पहले से उपलब्ध हैं।

इससे पहले जून महीने में भी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश में मानव उपयोग वाली 16 फिक्स्ड-डोज़ कॉम्बिनेशन दवाओं पर पूरी तरह रोक लगाई थी। यह कठोर निर्णय विशेषज्ञों की संयुक्त समिति और ड्रग टेक्निकल एडवाइज़री बोर्ड की आधिकारिक सिफारिशों के आधार पर जनहित व मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लिया गया था।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News