वंदे मातरम को लेकर गृह मंत्री अमित शाह का कांग्रेस पर जोरदार हमला, सोनिया गांधी और खरगे पर साधा निशाना

Share

- Advertisement -

Chittorgarh News: राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ को लेकर कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कांग्रेस मुख्यालय में राष्ट्रगीत रोके जाने की घटना का जिक्र करते हुए सोनिया गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

चित्तौड़गढ़ में जनसभा को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “इनकी बेशर्मी देखिए. कांग्रेस पार्टी मुख्यालय में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ गाया जा रहा था. गीत के दौरान, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष से गाना रोकने को कहा. हम सब बस टीवी पर देखते रह गए.”

- Advertisement -

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए अमित शाह ने कहा, “सोनिया गांधी, 140 करोड़ लोग आपको देख रहे हैं. आपने जो पाप किया है, उसे देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी. कोई ‘वंदे मातरम’ राष्ट्रगीत को अधूरा छोड़ने का सपना भी कैसे देख सकता है? कांग्रेस के लोगों को शर्म आनी चाहिए.”

गृह मंत्री ने कहा कि देश में 80 साल के लंबे इंतजार के बाद जब बंकिम बाबू का यह अमर राष्ट्रगीत फिर से पूरा सम्मान प्राप्त कर रहा है, तो वह भी कांग्रेस नेताओं को रास नहीं आ रहा है. उन्होंने कहा कि सोनिया जी, देश की जनता इस कृत्य के लिए आपको कभी माफ नहीं करेगी.

अमित शाह ने कांग्रेस पार्टी से इस पूरे घटनाक्रम पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की. उन्होंने कहा, “कोई स्वप्न में भी कैसे सोच सकता है. कांग्रेसियों में अगर जरा भी शर्म बची है तो दो हाथ जोड़कर बंकिम बाबू की अमर आत्मा से और देश की जनता से माफी मांगिए.”

- Advertisement -
Mohit
Mohit
पत्रकारिता के क्षेत्र में 9 सालों का अनुभव।

Read more

Related News