औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में बड़ा सड़क हादसा: दीवार से टकराया बेकाबू ट्रक, चालक की दर्दनाक मौत

Share

- Advertisement -

Baddi News: हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के तहत बद्दी-बरोटीवाला मार्ग पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। सिक्का रिसॉर्ट के पास पाइपों से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर उद्योग विभाग के कार्यालय की दीवार से जा टकराया। इस भीषण हादसे में चालक की केबिन में फंसने से मौत हो गई।

उतराई पर अनियंत्रित होकर दीवार से टकराया ट्रक

हादसा शनिवार सुबह करीब 8:45 बजे उस समय हुआ जब वर्धमान की ओर से आ रहा पाइपों से लदा ट्रक उतराई पर अचानक अनियंत्रित हो गया। बेकाबू होकर ट्रक सीधे उद्योग विभाग परिसर की दीवार में जा घुसा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और चालक अंदर ही फंस गया।

क्रेन की मदद से डेढ़ घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल तुरंत मौके पर पहुंचे। केबिन के बुरी तरह पिचक जाने के कारण चालक को बाहर निकालने में क्रेन की मदद लेनी पड़ी। लगभग डेढ़ घंटे तक चले कड़ी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला जा सका, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

मृतक चालक की पहचान पंजाब के लुधियाना स्थित गांव मनकवाल निवासी कुलविंदर सिंह के रूप में हुई है। एएसपी बद्दी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News