सोलन के क्यारीघाट से सीएम सुक्खू ने 297 नई इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी, ‘हिमबस प्लस कार्ड’ भी लॉन्च

Share

- Advertisement -

Solan News: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने सोलन जिले के क्यारीघाट से हिमाचल प्रदेश परिवहन निगम के लिए 297 नई टाइप-एक इलेक्ट्रिक बसों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने डिजिटल परिवहन को बढ़ावा देने के लिए ‘हिमबस प्लस कार्ड’ का भी शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन बसों से यात्रियों को सुरक्षित, आरामदायक और प्रदूषण-मुक्त यात्रा का अनुभव मिलेगा। इससे जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता कम होगी और कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी। इसके निर्बाध संचालन के लिए बस डिपुओं में आधुनिक चार्जिंग सिस्टम विकसित किया गया है।

हिमबस प्लस कार्ड से किराए में मिलेगी रियायत और कैशबैक

मुख्यमंत्री ने बताया कि ‘हिमबस प्लस कार्ड’ के जरिए सामान्य यात्रियों को बस किराए में 5 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिकों को 15 प्रतिशत की छूट मिलेगी। इसके अलावा, यात्रियों को मासिक उपयोग के आधार पर प्रति माह 2000 रुपये तक का कैशबैक लाभ भी प्रदान किया जाएगा।

इन नई ई-बसों के शामिल होने से बेड़े में कुल इलेक्ट्रिक बसों की संख्या 500 हो गई है। मुख्यमंत्री ने बताया कि डीजल बसों के मुकाबले ई-बस चलाने में 40 से 50 रुपये प्रति किलोमीटर की बचत होती है। सरकार इस साल 1000 और ई-बसों के साथ 100 हाइड्रोजन बसें खरीदने पर विचार कर रही है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News