लुधियाना में चलती स्विफ्ट कार बनी आग का गोला, चालक ने कूदकर बचाई जान, भगदड़ में फोन चोरी

Share

- Advertisement -

Ludhiana News: चीमा चौक और सूफिया चौक के बीच गुरुवार देर रात चलती हुई स्विफ्ट कार में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते लपटों ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत रही कि बोनट से धुआं उठते ही चालक ने छलांग लगा दी, जिससे उसकी जान बाल-बाल बच गई।

हरगोविंद नगर निवासी आशु निजी काम से चीमा चौक की तरफ आ रहे थे। जनकपुरी पुलिस चौकी के पास कार के बोनट से लपटें निकलने लगीं। खतरे को भांपकर आशु ने तत्काल वाहन रोककर बाहर छलांग लगाई और मदद की गुहार की। इसी दौरान मौके पर भारी अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों के प्रयासों के बावजूद जलकर खाक हुई कार

मौके पर मौजूद ऑटो चालक और पास की फैक्ट्री के कर्मचारियों ने अग्निशमन सिलेंडरों से आग बुझाने की भरसक कोशिश की। हालांकि लपटें इतनी भयानक थीं कि कार पूरी तरह जलकर कंकाल बन गई। इस भगदड़ का फायदा उठाकर किसी अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर गिरा चालक का मोबाइल भी चुरा लिया।

पीड़ित ने आरोप लगाया कि सूचना देने के काफी देर बाद दमकल गाड़ी पहुंची। चौकी जनकपुरी के प्रभारी सुखविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने तुरंत पहुंचकर मोर्चा संभाला और ट्रैफिक डायवर्ट किया। उन्होंने पुष्टि की कि समय रहते चालक के बाहर निकलने से कोई जनहानि नहीं हुई। प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट कारण माना जा रहा है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News