फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज 2026 की तारीखों का हुआ ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी साल की सबसे बड़ी सेल

Share

- Advertisement -

New Delhi News: प्रमुख ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने अपनी सबसे बड़ी शॉपिंग सेल बिग बिलियन डेज 2026 की आधिकारिक घोषणा कर दी है। यह महासेल भारत में 9 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी। वहीं फ्लिपकार्ट प्लस, ब्लैक और को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड यूजर्स को 8 अक्टूबर से ही अर्ली एक्सेस मिल जाएगा।

माइक्रोसाइट लाइव और आकर्षक बैंक डिस्काउंट्स की घोषणा

कंपनी ने सेल के प्रचार के लिए अपनी वेबसाइट पर एक समर्पित माइक्रोसाइट लाइव कर दी है। यहां सेल से जुड़े बैंक ऑफर्स और प्रमुख डील्स को प्रदर्शित किया गया है। सेल के दौरान स्मार्टफोन्स, स्मार्ट टीवी, इलेक्ट्रॉनिक्स और होम अप्लायंसेज जैसे तमाम बड़े प्रोडक्ट्स पर भारी छूट मिलने की उम्मीद जताई गई है।

सेल में खरीदारी करने वाले ग्राहकों को एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के कार्ड्स पर 10 फीसदी तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके अतिरिक्त फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड पर 10 प्रतिशत की सीधी छूट मिलेगी। सुपर मनी प्लेटफॉर्म के जरिए पहला ट्रांजैक्शन करने वाले यूजर्स को 10 फीसदी कैशबैक भी दिया जाएगा।

प्राइस क्रैश और रश आवर्स जैसी स्पेशल डील्स होंगी खास

फ्लिपकार्ट इस सालाना सेल के दौरान कई रोमांचक इवेंट्स भी आयोजित करेगा। ग्राहकों को लुभाने के लिए प्राइस क्रैश, बीबीडी स्पेशल्स, टिक टॉक डील्स, ब्रांड आवर्स, डबल डिस्काउंट और रश आवर्स जैसे सीमित समय वाले ऑफर्स मिलेंगे। हालांकि किस खास प्रोडक्ट पर कितना डिस्काउंट रहेगा, इसका पूरा ब्योरा आना अभी बाकी है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News