नाचन में सुक्खू सरकार पर बरसे जयराम ठाकुर, बोले- बजट नहीं, सीएम को हटाने दिल्ली दौड़ रहे कांग्रेस मंत्री

Share

- Advertisement -

Mandi News: पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने नाचन विधानसभा क्षेत्र के महादेव में आयोजित पंचायत प्रतिनिधि सम्मान समारोह में राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के मंत्री दिल्ली में बजट लाने के लिए नहीं, बल्कि खुद अपने मुख्यमंत्री को हटाने की सिफारिश करने हाईकमान के चक्कर काट रहे हैं।

सरकार के भीतर चल रही अंदरूनी खींचतान का ठीकरा विपक्ष पर

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा भाजपा पर सरकार गिराने के लगाए आरोपों पर पलटवार करते हुए उन्होंने सवाल दागा। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जब सत्ताधारी दल के अपने ही मंत्री मुख्यमंत्री की विदाई की पटकथा लिख रहे हैं, तो इसमें विपक्ष को बेवजह दोष देने का कोई औचित्य नहीं बनता है।

जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस शासन के लगभग चार वर्ष पूरे होने वाले हैं, लेकिन पहाड़ी राज्य में विकास पूरी तरह ठप पड़ा है। जहां पूर्व भाजपा सरकार विकास की रफ्तार छोड़कर गई थी, हालात आज भी वहीं अटके हैं। उन्होंने कहा कि जनता अब विकास को पुनः गति देने के लिए उत्सुक है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने दावा किया कि अपनी अंतर्कलह को छिपाने के लिए सरकार लगातार विपक्ष पर मनगढ़ंत आरोप मढ़ रही है। इस अवसर पर नाचन के स्थानीय विधायक विनोद कुमार, भाजपा प्रवक्ता अजय राणा और जिला महामंत्री सोहन सिंह ठाकुर सहित कई प्रमुख पार्टी पदाधिकारी व सैकड़ों कार्यकर्ता मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News