अरनी विश्वविद्यालय में विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक और पोस्टर से दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

Share

- Advertisement -

Indora News: अरनी विश्वविद्यालय के अरनी स्कूल ऑफ एलाइड हेल्थ साइंसेज के फिजियोथेरेपी विभाग द्वारा मंगलवार को विश्व फिजियोथेरेपी दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को फिजियोथेरेपी के महत्व, स्वास्थ्य संवर्धन, बीमारियों से बचाव और पुनर्वास के प्रति जागरूक करना था।

समारोह में कुलपति डॉक्टर विवेक सिंह ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आज फिजियोथेरेपिस्ट केवल इलाज तक सीमित नहीं हैं। वे रोगों की रोकथाम और बेहतर जीवन गुणवत्ता सुनिश्चित करने में बड़ी भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने छात्रों को शोध, नैतिक मूल्यों और सामाजिक जिम्मेदारी से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम की शुरुआत अमनदीप अस्पताल पठानकोट के मुख्य फिजियोथेरेपिस्ट डॉक्टर कुणाल गुप्ता के व्याख्यान से हुई। उन्होंने आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं में फिजियोथेरेपिस्ट की भूमिका और शारीरिक सक्रियता के महत्व पर बात की। उन्होंने विद्यार्थियों को नैदानिक ज्ञान विकसित करने और मरीज-केंद्रित उपचार पद्धति अपनाने की सलाह दी।

विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने नृत्य, नुक्कड़ नाटक, रंगोली और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताओं में भाग लिया। इन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वास्थ्य, शारीरिक सक्रियता और फिजियोथेरेपी के महत्व को खूबसूरती से दिखाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने अपने पेशे के प्रति ईमानदारी, करुणा और समर्पण की शपथ भी ली।

Mohit
Mohit
पत्रकारिता के क्षेत्र में 9 सालों का अनुभव।

Read more

Related News