Washington News: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट इस महीने के अंत में अपना पद छोड़ देंगी। 28 वर्षीय लेविट इस पद पर रहने वाली सबसे कम उम्र की अधिकारी हैं, जो हाल ही में मैटरनिटी लीव के बाद काम पर वापस लौटी थीं।
डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर बताया कि लेविट अपने छोटे बच्चों और परिवार को अधिक समय देने के लिए पद से अलग हो रही हैं। वहीं अमेरिका के टेक्सास में सेना का एक अपाचे हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। इस दर्दनाक हादसे में सवार दोनों सैन्य पायलटों की मौत हो गई।
संसद के मानसून सत्र का आज अंतिम दिन है। 20 जुलाई से शुरू हुए इस सत्र में नीट पेपर लीक और छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर विपक्ष लगातार हंगामा कर रहा है। गृह मंत्री अमित शाह ने जंतर-मंतर प्रदर्शन पर चर्चा की पेशकश करते हुए लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखा है।
उत्तर प्रदेश के अमेठी में एक दुखद हादसा हुआ है। गौरीगंज क्षेत्र के राजगढ़ में मवेशी चराने गए 20 वर्षीय युवक रोहित की तालाब में डूबने से मौत हो गई। गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों के मद्देनजर दिल्ली पुलिस सतर्क हो गई है। सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए टिकरी बॉर्डर पर जवानों को तैनात किया गया है। इधर मुंबई में राष्ट्रीय कैडेट कोर ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत देशभक्ति से लबरेज एनसीसी रैली का आयोजन किया।