सुप्रीम कोर्ट नीट पेपर लीक प्रदर्शन में छात्रों पर दर्ज तेरह एफआईआर रद्द करने की दिल्ली पुलिस याचिका पर करेगा सुनवाई

Share

- Advertisement -

New Delhi News: सुप्रीम कोर्ट नीट पेपर लीक प्रदर्शन में शामिल छात्रों पर दर्ज तेरह एफआईआर रद्द करने की दिल्ली पुलिस की याचिका पर सुनवाई के लिए तैयार हो गया है। चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जोयमाल्या बागची और जस्टिस वी मोहना की पीठ ने सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता के तत्काल सुनवाई वाले अनुरोध पर यह सहमति दी।

गंभीर आपराधिक रिकॉर्ड वाले लोगों की भूमिका की होगी विस्तृत जांच

सॉलिसिटर जनरल ने अदालत में संविधान के अनुच्छेद 142 का हवाला देते हुए अंतरिम आवेदन दाखिल करने की बात कही। पुलिस प्रदर्शन में शामिल रहे छात्रों पर दर्ज मामले आगे नहीं बढ़ाना चाहती है। हालांकि नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के डेटा के अनुसार आंदोलन में मौजूद 2,873 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच जरूरी बताई गई है।

शिक्षक दिवस पर राजधानी दिल्ली में बड़े विरोध मार्च की तैयारी

यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है जब छात्र संगठन ने दिल्ली में बड़े विरोध मार्च की घोषणा की है। संगठन का आरोप है कि सरकार ने जुलाई में आंदोलन खत्म कराने के वादे पूरे नहीं किए। शिक्षक दिवस पर प्रस्तावित इस शांतिपूर्ण मार्च में पीड़ित छात्रों के परिजन भी बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News