अमेरिका और रूस के विदेश मंत्रियों की मनीला में मुलाकात, यूक्रेन युद्ध रोकने की मध्यस्थता पर फिर होगी अहम चर्चा

Share

- Advertisement -

Manila News: अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो बृहस्पतिवार को फिलीपीन में रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से मुलाकात करेंगे। आसियान बैठक से इतर होने वाली इस मुलाकात में यूक्रेन युद्ध समाप्त कराने के लिए अमेरिका की मध्यस्थता पर फिर से चर्चा हो सकती है।

यूक्रेन संघर्ष और शांति वार्ता बहाल करने की कोशिश

यह बैठक क्षेत्र के शीर्ष राजनयिकों के बीच होने वाली सबसे अहम वार्ताओं में से एक है। अप्रत्यक्ष वार्ता में गतिरोध और ईरान संकट के कारण शांति प्रयास धीमे पड़ गए थे। अमेरिका और ईरान के बीच अंतरिम युद्धविराम विफल होने के बाद हमले फिर बढ़ गए हैं। रुबियो ने कहा कि वह लावरोव के सामने यूक्रेन का मुद्दा जरूर उठाएंगे।

रुबियो ने कहा, “यदि ऐसा कोई अवसर सामने आता है” तो अमेरिका संघर्ष समाप्त कराने में भूमिका निभाने के लिए तैयार है। उन्होंने माना कि पिछले कुछ महीनों में प्रयास धीमे पड़े हैं। फिर भी यह देखा जाएगा कि वार्ता शुरू करने का अवसर है या नहीं। उन्होंने कहा कि मतभेदों के बावजूद दो बड़े परमाणु देशों को आपस में संबंध बनाए रखने होंगे।

ट्रंप के दावों पर सर्गेई लावरोव का बयान

दूसरी तरफ रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने भी मनीला में पत्रकारों से बात की। उन्होंने कहा कि वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उन हालिया बयानों पर रुबियो से चर्चा करेंगे, जिनमें उन्होंने समझौता जल्द होने का दावा किया है। लावरोव ने कहा, ”मैं मार्को रुबियो से इस बारे में कल पूछूंगा।”

Mohit
Mohit
पत्रकारिता के क्षेत्र में 9 सालों का अनुभव।

Read more

Related News