Lhasa News: तिब्बत में नेपाल सीमा के पास ग्यिरोंग काउंटी में आए भीषण भूस्खलन ने भारी तबाही मचाई है। बुधवार सुबह ग्यिरोंग पोर्ट के पास हुए इस हादसे में तीन लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 588 लोग लापता हैं। चीनी सेना और पुलिस राहत कार्य में जुटी हैं।
राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने रेस्क्यू के लिए सेना को उतारा
आपदा के बाद चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने सभी लापता लोगों की तलाश और घायलों के त्वरित इलाज के कड़े निर्देश दिए। पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) की वेस्टर्न थिएटर कमांड की टीम वाई-20 विमान से मौके पर पहुंची है। सैन्य दल मलबा हटाने और सड़कों को साफ करने में जुटे हैं।
नेपाल में बाढ़ का कहर, भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी
तिब्बत से निकलने वाली भोटे कोशी नदी में उफान से नेपाल के रसुवा, धादिंग और चितवन जिलों में भी भारी नुकसान हुआ है। आपदा को देखते हुए बीजिंग स्थित भारतीय दूतावास ने इलाके में मौजूद भारतीय नागरिकों के लिए हेल्पलाइन नंबर और सुरक्षा एडवाइजरी जारी कर सतर्क रहने को कहा है।