लंदन में द शार्ड के बाहर अभिनेता और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय का कार्यक्रम सुरक्षा कारणों से रद्द, जुटी थी भारी भीड़

Share

- Advertisement -

London News: ब्रिटेन की राजधानी लंदन में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय का सार्वजनिक कार्यक्रम सुरक्षा कारणों से रद्द कर दिया गया है। मशहूर इमारत ‘द शार्ड’ के बाहर अपने चहेते नेता और अभिनेता की झलक पाने के लिए सैकड़ों प्रशंसक पहुंचे थे। लंदन मेट्रोपॉलिटन पुलिस के हस्तक्षेप के बाद यह फैसला लिया गया।

मेट्रोपॉलिटन पुलिस के हस्तक्षेप के बाद रद्द हुआ कार्यक्रम

मुख्यमंत्री की टीम के एक सदस्य ने लाउडस्पीकर से घोषणा करके कार्यक्रम रद्द होने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रशंसकों की भारी मौजूदगी और सुरक्षा चिंताओं को देखते हुए अनुमति नहीं मिली। अभिनेता से नेता बने विजय के होटल के बाहर घंटों से कतार में खड़े कई प्रशंसकों को इस फैसले से निराशा हुई।

तमिलनाडु में बड़े पैमाने पर औद्योगिक निवेश आकर्षित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विजय इस समय ब्रिटेन के दौरे पर हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री कार्यालय ने आधिकारिक तौर पर बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने इस आधिकारिक यात्रा के दौरान राज्य के विकास के लिए लगभग 12,300 करोड़ रुपये के निवेश वाले कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News