मास्को में बिस्तरों पर रखा पावर बैंक फटने से रूसी इन्फ्लुएंसर झुलसी, पीठ का 30 फीसदी हिस्सा जला

Share

- Advertisement -

Moscow News: रूस की राजधानी मॉस्को में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। प्रसिद्ध महिला इन्फ्लुएंसर और ज्योतिष अन्ना ओटाविना के पेंटहाउस में बिस्तर पर रखा पावर बैंक ओवरहीट होकर फट गया। इस ब्लास्ट में उनकी पीठ का 30 फीसदी हिस्सा झुलस गया और बाल भी जल गए।

मास्को स्थित अपने अपार्टमेंट में अन्ना रात के समय सो रही थीं। उन्होंने अपना पोर्टेबल चार्जर फोन चार्ज करने के लिए बिस्तर पर ही रखा हुआ था। किसी ठोस और हवादार सतह के बजाय नरम गद्दे पर रखे होने के कारण पावर बैंक अत्यधिक गर्म हो गया और अचानक उसमें जोरदार धमाका हो गया।

बिस्तर पर इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस चार्ज न करने की चेतावनी

धमाके के समय ओटाविना पावर बैंक की तरफ पीठ करके सो रही थीं। अचानक आग की लपटें उनके बालों तक पहुंच गईं। जलते हुए बाल पीठ पर गिरने से उनकी त्वचा गंभीर रूप से झुलस गई। जब उन्होंने मुड़कर देखा तो तकिया और कंबल जल रहे थे तथा पावर बैंक फर्श पर गिर चुका था।

अन्ना ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए जलते पावर बैंक को ढका और बिस्तर तथा कालीन में लगी आग पर खुद काबू पाया। इसके बाद वे इलाज के लिए अस्पताल गईं, जहां डॉक्टरों ने 30 फीसदी त्वचा जलने की पुष्टि की। घटना के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर प्रशंसकों को सावधान रहने की सलाह दी है।

Right News Desk
Right News Desk
लॉ और पत्रकारिता स्नातक, पत्रकारिता में 11 वर्ष का अनुभव

Read more

Related News