टाइफून चांपी ने ताइवान में मचाई भारी तबाही, 1 की मौत और 500 से ज्यादा घायल, सैकड़ों उड़ानें रद्द

Share

- Advertisement -

Taipei News: शक्तिशाली समुद्री चक्रवात टाइफून चांपी शनिवार तड़के ताइवान के तट से टकराया। तूफान की वजह से कई पेड़ उखड़ गए और बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा है। इस आपदा में लहरों में बह जाने से एक व्यक्ति की जान चली गई, जबकि 500 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं।

126 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं हवाएं

मौसम रिपोर्ट के अनुसार तूफान अब कमजोर होकर उत्तर दिशा में चीनी तट की तरफ बढ़ रहा है। हालांकि इसके केंद्र के पास हवा की रफ्तार अभी भी लगभग 126 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई है। उत्तर-पूर्वी तट से गुजरने के बाद यह ताइवान से 150 किमी पूर्व में केंद्रित था और इसके बाद दक्षिणी जापान की ओर मुड़ने का अनुमान है।

तूफान के चलते समुद्र में विशाल लहरें उठीं और तटीय इलाकों में भारी बारिश हुई। ताइवान के अग्निशमन विभाग के अनुसार लियुकियू द्वीप पर एक व्यक्ति समुद्र की तेज लहरों में बह गया, जबकि 527 लोग घायल हुए हैं। राजधानी ताइपे में पेड़ गिरने से सड़कें बाधित हुईं, जिससे आम जनजीवन और यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

सैकड़ों उड़ानें रद्द और डेढ़ लाख से ज्यादा घरों में बिजली गुल

टाइफून चांपी के असर से बड़े पैमाने पर बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली प्रदाता कंपनी ताईपावर ने बताया कि तेज आंधी के कारण 1.67 लाख से अधिक घरों में अंधेरा छा गया था, हालांकि अधिकांश इलाकों में आपूर्ति बहाल कर ली गई है। वहीं परिवहन मंत्रालय के अनुसार शनिवार को 242 से ज्यादा उड़ानें रद्द करनी पड़ीं।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News