को-पायलट के हमले के बाद बचाई 180 यात्रियों की जान, इजरायली सिंगर ने भारतीय कैप्टन स्मित को हिंदी गाने से दिया ट्रिब्यूट

Share

- Advertisement -

Tabuk News: दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट में को-पायलट के हमले के बावजूद भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार ने 180 लोगों की जान बचाई। उनकी इस बहादुरी पर इजरायली सिंगर इताय बेन डेविड ने हिंदी गाना ‘तुझमें रब दिखता है’ गाकर ट्रिब्यूट दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

यह घटना 30 सितंबर को फ्लाईदुबई की फ्लाइट में हुई। कॉकपिट में अचानक को-पायलट ने कैप्टन स्मित पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हंगामे के दौरान विमान तेजी से नीचे आया और उसने कुछ ही पलों में करीब 16 हजार फीट की ऊंचाई खो दी। स्थिति बेहद खतरनाक बन चुकी थी।

गंभीर चोट के बावजूद कॉकपिट का दरवाजा खोला

हमले में गंभीर चोटें आने के बावजूद कैप्टन स्मित ने विमान पर से अपना नियंत्रण नहीं खोया। उन्होंने हिम्मत दिखाते हुए कॉकपिट का दरवाजा खोला। इसके बाद क्रू मेंबर्स और कुछ यात्रियों ने तुरंत अंदर घुसकर हमलावर को काबू में किया, जिससे विमान पूरी तरह क्रैश होने से बच गया।

सऊदी अरब में हुई विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

विमान पर दोबारा नियंत्रण हासिल करने के बाद उसे सऊदी अरब के तबुक एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। फ्लाइट में सवार सभी 180 यात्री पूरी तरह सुरक्षित रहे, जबकि घायल कैप्टन को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी इस दिलेरी की दुनिया भर में जमकर तारीफ हो रही है।

इजरायली सिंगर ने गाया मशहूर बॉलीवुड गाना

इजरायली सिंगर इताय बेन डेविड ने कहा कि वह हिंदी नहीं जानते, लेकिन वह कैप्टन स्मित के प्रति आभार जताना चाहते थे। उन्होंने साल 2008 की फिल्म रब ने बना दी जोड़ी का मशहूर गाना गाकर भारतीय कैप्टन के अदम्य साहस को सलाम किया, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News